After Header-1

मुंबई एयरपोर्ट पर 4 करोड़ का सोना किया जब्त 

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) की टीम ने तीन दिनों के भीतर नौ अलग-अलग मामलों में 4.06 करोड़ रुपये का 7.57 किलोग्राम से अधिक सोना और एक आईफोन जब्त किया है। बरामद किया गया सोना यात्रियों के पहने हुए कपड़ों, शरीर पर और उनके हैंडबैग में छुपाया था।

कस्टम सूत्रों के अनुसार उनकी टीम मुंबई एयरपोर्ट पर नियमित निगरानी कर रही है। पिछले तीन दिनों में अलग-अलग नौ मामलों में कस्टम की टीम ने विभिन्न देशों से आए यात्रियों की तलाशी ली। इन सभी ने क्रॉकरी के बॉक्स, पहने हुए कपड़े, हैंड बैग के फ्रेम में सोना छुपाया था, जिसे बहुत तकनीकी तरीके से तलाशी लेकर पकड़ लिया गया है। इन मामलों में हैंडलर से असली सोना तस्कर के जानकारी हासिल की जा रही है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.