After Header-1

चितरपुर में सुने घर में घुसकर चोरी,लाखों के सामान की चोरी

रामगढ़ । रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांगी जमुनी स्थित देवराज तिवारी के घर मे चोरों ने बुधवार की रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिससे पूरा परिवार सदमे में हैं।इनके घर से लगभग 8 लाख के सामान की चोरी हुई हैं जिससे आसपास के लोग सहमे हुए हैं।इधर घटना की जानकारी मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडेय घटनास्थल पहुंचे और गहनता से मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

भुक्तभोगी ने बताया की मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर बंद करके खूंटी गए थेl और जब सवेरे वापस लौटे तो पाया कि उनके घर का बंद दरवाजा का ताला टूटा हुआ है व घर का आलमीरा खुला है और सामान बिखरे पड़े हैंlउन्होंने बताया की घर में रखे जेवरात और नगद राशि को चोर ले गए।घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच कर छानबीन में जुट गए।मकान मालिक देवराज तिवारी ने बताया कि कुल मिलाकर लगभग 7 से 8 लाख रुपए की चोरी हुई है जिसकी सूचना रजरप्पा थाना को दिया गया है।रजरप्पा थाना प्रभारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही हैं जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.