After Header-1

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 की मौत, 40 से अधिक घायल

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ। एटा जिला के गांव कसा से गंगा स्नान के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जा रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। पटियाली क्षेत्र में तालब में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिससे 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 40 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए गए हैं। इधर प्रशासनिक अफसरों में खलबली मची रही। अधिकारियों ने घटना स्थल से लेकर अस्पताल तक निरीक्षण किया है। घायलों का हाल-चाल जाना है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.