After Header-1

ED ने उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़े परिसरों पर मारे छापे

देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन की जांच के संबंध में बुधवार को कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़े परिसरों पर छापे मारे। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर तलाशी ली गयी।
रावत ने 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ दी थी और वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। माना जा रहा है कि ईडी की जांच राज्य में कॉर्बेट बाघ अभयारण्य में कथित अवैध गतिविधियों से जुड़ी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.