चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत, जेपी नड्डा ने विपक्ष पर कसा तंज

नई दिल्ली।  चंडीगढ़ मेयर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आम आदमी पार्टी -कांग्रेस के उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की। मनोज सोनकर चंडीगढ़ के मेयर बन गए हैं। भाजपा को 16 और इंडिया गठबंधन को 12 वोट मिले हैं।

चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव जीतने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चंडीगढ़ भाजपा को बधाई दी है।

मंगलवार को अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आईएनडीआई गठबंधन पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा गठबंधन ने अपनी पहली चुनावी लड़ाई लड़ी और फिर भी भाजपा से हार गया, इससे पता चलता है कि न तो उनका अंकगणित काम कर रहा है और न ही उनकी केमिस्ट्री काम कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.