After Header-1

समस्याओं के समाधान के लिए उप जिलाधिकारी से मिले राजेश शुक्ला

किच्छा। आज शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय में बैठक कर मौके पर ही वार्ता कर विभिन्न समस्याओं का समाधान कराया।
बैठक में उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक किच्छा सुंदरम शर्मा उपस्थित थे। बैठक के बाद अधिकारियों के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वेंडिंग जोन का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि किच्छा शहर की यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने, शहर में सभी फड़ और ठेली लगाने वाले विभिन्न गरीब मजदूरों को रेलवे स्टेशन के साथ हल्द्वानी मार्ग में खाली पड़ी जमीन में वेडिंग जोन निश्चित हुआ जिसमे शहर के सभी ठेली वालो को नगर पालिका टोकन जारी करेगी। शांतिपुरी क्षेत्र में संपर्क मार्ग में आ रही अव्यवहारिक कठिनाइयों के प्रसासनिक समाधान तक किसी भी प्रभावित परिवारों को न उजाड़ने, किरायेदारों के सत्यापन में आ रही कठिनाइयों का सरलीकरण करने एवन पुरानी मंडी क्षेत्र के निवासियों द्वारा नदी पार के क्षेत्र में काबिज भूमि पर खेती कर जीवन यापन कर रहे परिवारों को पट्टा जारी करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए बैठक में अधिकारियो के साथ वार्ता में प्रशासनिक सहमति बनी है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के प्रधानमंत्री मोदी जी के कथन पर कार्य कर रही है जिससे समाज के हर वर्ग का भला हो रहा है। अधिकारी जनहित में उचित निर्णय लेकर समस्याओं का समाधान सभी के सहयोग से कर रहे हैं।
बैठक में मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, पूरन भट, टीकम सिंह कोरंगा, मुकेश कोहली, सभासद राजेश कोहली रज्जी, देवेंद्र शर्मा, टीकम सिंह कोरंगा, कैप्टन कोरंगा, विनोद कोहली, सुभाष जोशी, तेजू बिष्ट, नितिन चरण वाल्मीकि, ऋषि वाल्मीकि, हीरालाल प्रजापति, ऋषि कलरा, नरेंद्र गंगवार, राजकुमार कलरा, भूपेंद्र कुमार, रामगोपाल को समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.