ललन सिंह का आरोप , महुआ मोइत्रा के साथ किया गया बर्ताव प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरूद्ध

पटना। जनता दल यूनाइटेड (JDU ) के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ ने  आरोप लगाया कि संसद में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता महुआ मोइत्रा के साथ किया गया बर्ताव प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरूद्ध है।

मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित किये जाने के एक दिन बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए लल्लन ने इस बात पर अफसोस प्रकट किया कि उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दिया गया। ललन स्वयं भी लोकसभा सदस्य हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ महुआ को अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दिया गया। न तो आचार समिति के सामने और न ही सदन में उन्हें अपनी बात रखने दी गई। यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरूद्ध है।’’ आचार समिति की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया। समिति ने उन्हें एक व्यापारी से उपहार एवं अवैध फायदा लेने का दोषी पाया था।

ललन ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक नवाब मलिक पर विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा। भाजपा केंद्र में सत्ता में और महाराष्ट्र में सत्ता में साझेदार है। हाल में मलिक ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राकांपा के एक धड़े की अगुवाई कर रहे अजित पवार से मुलाकात की थी जिसके बाद विवाद हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.