रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

हैदराबाद। कांग्रेस (Congress)विधायक दल के नेता ए. रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने रेवंत रेड्डी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मल्लू बी. विक्रमार्क ने तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री (CM) के रूप में शपथ ली। रेवंत रेड्डी के अलावा 10 और विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली।

मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में एन. उत्तम कुमार रेड्डी, सी. दामोदर राजनरसिम्हा, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी शामिल हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया यहां एलबी स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के शामिल हुए। रेवंत रेड्डी ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोगों को खुला निमंत्रण दिया और कहा कि ‘जनता की सरकार’ आज कार्यभार संभालेगी, जो लोकतांत्रिक तथा पारदर्शी शासन को महत्व देगी। हाल के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को हराकर 119 में से 64 सीट जीती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने रेवंत रेड्डी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ए. रेवंत रेड्डी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव समर्थन का आश्वासन दिया। कांग्रेस के रेड्डी ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में रेवंत रेड्डी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, ‘‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर रेवंत रेड्डी गारू को बधाई। मैं राज्य की प्रगति और इसके नागरिकों के कल्याण के लिए हरसंभव समर्थन का आश्वासन देता हूं।’’

Leave A Reply

Your email address will not be published.