After Header-1

उत्तराखंड : जैकलिन फर्नांडीस पहुंची केदारनाथ

देहरादून। आज केदारनाथ (Kedarnath) में तेज बर्फबारी हुई। धाम में कड़ाके की ठंड है। मंदिर परिसर सहित अन्य स्थानों पर दो से चार इंच तक बर्फ जम गई है। वहीं, निचले इलाकों में बादलों की तेज गर्जना के साथ बारिश हो रही है।

बारिश और बर्फबारी के बीच एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस (Actress Jacqueline Fernandez) ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन (seeing ) किए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए केदारनाथ के बारे में जानकारी ली। जैकलिन हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचीं थीं।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (Badrinath-Kedarnath Temple Committee ) के मुख्य कार्यधिकारी योगेंद्र सिंह और कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने उनका स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया। उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना करते हुए दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति ने उन्हें केदारनाथ धाम का प्रसाद और रुद्राक्ष की माला भेंट की। 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.