जीतनराम मांझी ने लिया राजनीति से सन्यास

पटना। लोकसभा चुनाव( Lok Sabha elections) से पहले बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ( Secular) के संस्थापक जीतन राम मांझी( Jitan Ram Manjhi) ने राजनीति से सन्यास लेकर बिहार के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी उम्र 79 साल की हो गई है ऐसे में चुनाव लड़ना उनके सिद्धांतों के खिलाफ है।

जीतन राम मांझी ने कहा कि 75 साल के बाद किसी भी शख्स को चुनावी राजनीति नहीं करनी चाहिए, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो चुनाव लड़ते हैं। मांझी ने कहा कि अब मैं किसी भी तरह का चुनाव नहीं लड़ूंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.