After Header-1

श्रीलंका ने थाईलैंड को आठ विकेट से हराया

हांगझोउ। एशियाई खेल 2023 (Asian Games 2023) में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने खेले गये तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में थाईलैंड (Thailand) को आठ विकेट से हराया दिया है। आज सुबह श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी (batting) करने उतरी थाईलैंड ने 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 78 रन स्कोर बनाया। थाईलैंड की ओर सबसे अधिक नाबाद 31 रन चानिदा सुथ्थीरुआंग ने बनाये। इसके अलावा उनकी टीम के किसी खिलाड़ी का स्कोर दहाई अंक में भी नहीं पहुंचा सका।

उतरी श्रीलंका की ओर से पारी की शुरुआत अनुष्का संजीवनी और चमारी अटापट्टू (Captain) ने शुरुआत की। दोनो सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। श्रीलंका का पहला विकेट ओपनर चमारी अटापट्टू (कप्तान) ( 27) के रूप में सातवें ओवर में गिरा। अटापट्टू को पुत्थावॉन्ग ने चाईवाई के हाथों कैच कराकर पवैलिया का रास्ता दिखाया।

वहीं श्रीलंका की ओर से सबसे अधिक 32 रन अनुष्का संजीवनी ने बनाए। संजीवनी को नौवें ओवर में पुत्थावॉन्ग ने तिप्पॉच के हाथों कैच कराकर आउट किया। उस समय टीम का स्कोर 65 रन था। हर्षिता समाराविक्रमा (14) और विश्मी गुणारत्ना (8) रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका को तीन अतिरिक्त रन मिले। श्रीलंका टीम ने 10.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.