भारत और इंडिया में भिड़ंत कराने की हो रही है साजिश

नयी दिल्ली कांग्रेस (Congress) ने गुरुवार को कहा देश में भारत और इंडिया की बीच भिड़ंत करने की कोशिश की जा रही है और इस साजिश के पीछे कौन लोग हैं इसका उनकी पहचान हो चुकी है इसलिए उन्हें देश की जनता करारा जवाब देगी।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा Pawan Khera ने कहा कि भारत और इंडिया को लड़ने वाली इन ताकतों ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को सफल करने की बहुत कोशिश की थी और कई षड्यंत्र किए गए लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिलीसवाल है कि एक जुड़ा हुआ भारत (India) किसे परेशान कर सकता है। वे कौन ताकतें हैं जो ‘भारत’ को ‘इंडिया’ से भिड़वा रही हैं। आज यह सवाल बेहद जरूरी है क्योंकि यह देश के वर्तमान और भविष्य के साथ जुड़ा हुआ है।

प्रवक्ता ने कहा, “यही ताकतें हैं जो भारत और इंडिया के बीच टकराव पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। गोल्ड हो या सोना, इसे अंग्रेजी में बोलो या हिंदी में, कीमत नहीं बदलेगी। देश की जनता उन लोगों के चेहरे पहचान चुकी है जो आपस में झगड़ा कराना चाहते हैं इसलिए वे अब ‘इंडिया और भारत’ करने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत छोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “आज ऐतिहासिक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Connect India Journey ) की पहली वर्षगांठ पर मैं लाखों निडर भारतीयों का धन्यवाद करता हूं। यह यात्रा मीलों और किलोमीटरों में नहीं नापी जा सकती है। यह यात्रा सैकड़ों भाषाएं, लाखों आहें, करोड़ों उम्मीदों के रास्ते से होते हुई भारत के दिल में समा गई। यह यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है। यात्रा अभी चल रही है। जब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ चल रही थी, तो इसे असफल करने के कई षड्यंत्र हुए लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली इसलिए आज यह सवाल बेहद जरूरी है। क्योंकि यह सवाल देश के वर्तमान और भविष्य के साथ जुड़ा हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.