After Header-1

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ माकपा ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

बांकी मोंगरा (कोरबा)। माकपा के राष्ट्रीय आह्वान पर 1 से 7 सितंबर तक कोरबा जिले में भी बढ़ती मंहगाई ( Inflation) और बेरोजगारी ( unemployment) के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिले में माकपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आम जनता को इस अभियान से जोड़ रहे हैं।

इसी कड़ी में माकपा ने कल बांकी मोंगरा चौक में केंद्र सरकार (  Central Government) की मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाली जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन ( Burning of effigy किया। पुतला दहन के समय पुलिस से काफी नोक झोंक भी हुई।

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर, सीटू के प्रदेश अध्यक्ष एस एन बैनर्जी, किसान सभा के नेता जवाहर सिंह कंवर, दीपक साहू, अभिजीत गुप्ता, हुसैन, लम्बोदर दास,देवकुंवर कंवर, नरेंद्र साहू, जय कौशिक, सुमेंद्र सिंह ठकराल, संजय यादव, मनीष, दामोदर के साथ बड़ी संख्या में माकपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रशांत झा ने कहा कि कमरतोड़ मंहगाई और बेरोजगारी ने आम लोगों की परेशानियों को काफी बढ़ा दिया है। जरूरी चीजें चावल, दाल, आटा, खाने के तेल, सब्जियां, दवाई, अनाज, दूध, दही, कापी, किताबें मंहगी होती जा रही है, क्योंकि इन सभी चीजों पर मोदी सरकार ने जीएसटी थोपे दिया है।

जाने से इन सभी चीजों की कीमतें भी बढ़ गई है। डीजल, पेट्रोल मंहगा होने से परिवहन खर्च भी बढ़ गया है और रसोई गैस की कीमतें लाखों परिवारों की पहुंच से बाहर है, जिसके कारण मंहगाई तेजी से बढ़ी है।

सीटू के प्रदेश अध्यक्ष एस एन बैनर्जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बेरोजगारी के स्थिति भयावह होती जा रही है। केंद्र और राज्य सरकारों के विभागों समेत रेलवे, बैंक और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में खाली पड़े पदों पर बहाली नहीं कर इन सभी जगहों पर ठेका और आउटसोर्सिंग प्रथा से काम चलाया जा रहा है। हालत यह है कि हर परिवार में बेरोजगार नौजवानो के सामने आजीविका के लिए नौकरी की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है।

माकपा ने कहा है कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश की जनता को एकजुट किया ।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.