After Header-1

शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘जवान’ रिलीज होने से पहले माता वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

जम्मू।  बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) ने अपनी फिल्म ‘जवान’ रिलीज होने से पहले माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi temple) में पूजा-अर्चना की। अभिनेता ने कटरा पहुंचने के बाद पवित्र गुफा में दर्शन किए और फिर नए ताराकोट मार्ग से भवन की ओर रवाना हुए।

 अभिनेता (actor) को भवन में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो (Video)में देखा गया, जिसमें वह अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में दिखे। वह सफेद टीशर्ट के ऊपर नीले रंग की हुडी पहने हुए थे और अपने चेहरे को हुडी की कैप और मास्क से ढके हुए थे। रुपहले पर्दे पर ‘जवान’ 07 सितंबर को रिलीज होगी। खान ने पिछले वर्ष दिसंबर में अपनी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने से पहले भी वैष्णो देवी के दर्शन किए थे।

जवान का ट्रेलर  बुर्ज खलीफा पर होगा रिलीज

 

शाहरुख खान की फिल्म जवान का ट्रेलर दुबई की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार बुर्ज खलीफा पर रिलीज होगा। शाहरुख ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके कहा कि जवाब का जश्न मनाने मैं 31 अगस्त की रात 9 बजे बुर्ज खलीफा पहुंच रहा हूं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.