After Header-1

कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे मोदी

सोमवार को West Bengal and Assam पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री। पीएम मोदी  लगभग 11:30 बजे असम पहुंचेंगे। जहां असम के के धेमाजी के सिलापाथर में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी तेल एवं गैस क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी इंजीनियरिंग कॉलेजों का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। असम के दौरे के बाद पीएम मोदी शाम साढ़े चार बजे पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे, जहां वह हुगली में कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान असम के राज्यपाल जगदीश मुखी और सीएम सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.