लाल किला हिंसा मामला, 20 और आरोपियों की तस्वीर जारी

लाल किला पर ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा फैलाने वालों पर पुलिसिया कार्रवाई ने रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली पुलिस की ओर से आरोपियों की तस्वीर जारी की गई है। दिल्ली पुलिस ने 20 और लोगों की तस्वीरें जारी की हैं, जो लाल किले में हुई हिंसा में कथित रूप से शामिल थे। जिसके बाद इनके तलाश की प्रक्रिया भी तेज कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों का एक समूह लाल किला पहुंच गया था और उन्होंने वहां निशान साहिब का झंडा भी लगाया था। इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शन करने वाले लोगों की झड़प भी हुई थी जिसमें कई ।पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। क्राइम ब्रांच की एसआईटी मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली में लाल किला हिंसा का मास्टरमाइंड और एक लाख रुपये का इनामी पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिंह सिधाना ने 23 फरवरी को बठिंडा में प्रर्शन का एलान किया है। लक्खा ने कहा कि 23 फरवरी को बड़ी संख्या में आएं। लक्खा सिधाना गणतंत्र दिवस हिंसा मामले में दीप सिंह सिद्धू के बाद सबसे बड़ा आरोपी है। देशद्रोह और डकैती जैसी संगीन धाराओं में नामजद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.