After Header-1

अमीषा पटेल की फिल्म मिस्ट्री ऑफ टैटू का ट्रेलर रिलीज

300×250 ADS-1

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल (Bollywood actress Ameesha Patel) की आने वाली फिल्म मिस्ट्री ऑफ टैटू का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 हाल ही में प्रदर्शित हुयी है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गयी है। अमीषा अब फिल्म ‘मिस्ट्री ऑफ टैटू’ में नजर आयेगी जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है।फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि एक शख्स जिसके हाथ पर टैटू बना है, उसको लेकर कई सारे रहस्य जुड़े हैं।

300×600 ADS-2

इस फिल्म में अमीषा पटेल गेस्ट अपीयरेंस में मौजूद हैं, जबकि रोहित राज, डेजी शाह और मायरा सरीन ‘मिस्ट्री ऑफ टैटू’ में अहम किरदारों में दिखाई देंगी।अर्जुन रामपाल भी इस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे, जो एक टैटू आर्टिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। रोहित राज इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में रोहित राज एक एडवोकेट की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म की कहानी मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। जिसमें किलर लोगों का मर्डर करने के बाद उसके शरीर पर एक टैटू बना देता है। ट्रेलर की शुरुआत लंदन पुलिस के सीन से होती है। जिसके बाद मर्डर मिस्ट्री दिखती है। जहां किलर लोगों को जान से मारने के बाद उनके शरीर पर टैटू बना देता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.