After Header-1

स्पेन ने स्वीडन को 2-1 से हराकर पहली बार विश्व कप फाइनल में

ऑकलैंड। स्पेन ने फीफा महिला विश्व कप 2023 के सनसनीखेज़ सेमीफाइनल में स्वीडन को 2-1 से हराकर पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट कटा लिया।
ईडन पार्क पर खेले गये सांस रोक देने वाले मुकाबले में सलमा पारालुएलो ने 81वें मिनट में स्पेन का पहला गोल किया, लेकिन रेबेका ब्लोमक्विस्ट ने 88वें मिनट में स्वीडन के लिये स्कोर बराबर कर दिया। अंततः, ओल्गा कारमोना ने 89वें मिनट में गोल जमाकर स्पेन को जीत दिलाई।
विश्व की नंबर छह टीम स्पेन और विश्व नंबर तीन स्वीडन के बीच 80वें मिनट तक कोई गोल देखने को नहीं मिला, लेकिन 81वें मिनट में सलमा के गोल से ईडन पार्क जमगमा उठा। जेनी हर्मोसो का क्रॉस स्वीडन की डिफेंडर जॉना एंडरसन ने रोक लिया लेकिन दूसरे प्रयास में सलमा गेंद को नेट में पहुंचाकर स्पेन को बढ़त दिलाने में कामयाब रहीं।
स्वीडन ने भी हथियार नहीं डाले और आधिकारिक खत्म होने से दो मिनट पहले लीना हर्टिग ने स्थानापन्न खिलाड़ी रेबेका को एक लंबा क्रॉस देकर गोल करने में मदद की।
स्पेन ने कुछ क्षणों बाद ही एक कॉर्नर अर्जित कर मुकाबले में वापसी की। इस कॉर्नर पर गेंद कप्तान कारमोना के पास पहुंची और उन्होंने स्वीडन गोलकीपर ज़कीरा मुसोविच के हाथों से बचाते हुए उसे नेट में पहुंचा दिया।
स्वीडन ने इंजरी टाइम में वापसी की कोशिश की लेकिन स्पेन के डिफेंस ने कोई अनुशासनहीनता दिखाये बिना अपनी टीम का फाइनल में पहुंचना सुनिश्चित किया।
स्पेन अब रविवार को होने वाले फाइनल में पहली बार महिला विश्व चैंपियन बनने के इरादे से ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड में से किसी एक से भिड़ेगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.