After Header-1

बोनी कपूर बनायेंगे मिस्टर इंडिया और नो एंट्री का सीक्वल

300×250 ADS-1

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर (Boney Kapoor)का कहना है कि वह अपनी सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया (Mr. India) और नो एंट्री (  NoEntry) का सीक्वल जरूर बनायेंगे। बोनी कपूर ने वर्ष 1987 में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी को लेकर सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया बनायी थी।

300×600 ADS-2

 शेखर कपूर के निर्देशन में बनी मिस्टर इंडिया सुपरहिट साबित हुयी थी। वहीं बोनी कपूर ने वर्ष 2005 में अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान जैसे सितरों के साथ नो इंट्री बनायी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी नो इंट्री सुपरहिट हुयी।काफी समय से फिल्म मिस्टर इंडिया और नो एंट्री जैसी फिल्म का सीक्वल बनने की चर्चा हो रही है लेकिन बात नहीं बन सकी है।बोनी कपूर का कहना है कि वह मिस्टर इंडिया और नो एंट्री का सीक्वल जरूर बनायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.