After Header-1

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 100 करोड़ के क्लब में शामिल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी (Rocky and Rani) की प्रेम कहानी ने भारतीय बाजार में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ (100 crore) से अधिक की कमाई कर ली है।धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी करण जौहर (Karan Johar )निर्मित-निर्देशित ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुयी है।

इस फिल्म के साथ करण जौहर ने सात वर्षो के बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है।रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने अपने सप्ताह के दौरान 73 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में भी इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच बज बना हुआ है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी  को पहले दिन से दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।यह फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है ।

 गली बॉय  के बाद  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक बार फिर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आ रही है। दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों के दिलों को छू रही है।‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.