After Header-1

तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

देहरादून। भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोडा उत्तराखंड के प्रायोगिक प्रक्षेत्र, हवालबाग मे आई एफ एफ डी सी और नाबार्ड द्वारा प्रायोजित उन्नत कृषि उत्पादन तकनीकी से आय वृद्धि पर एक तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का 02 अगस्त 2023 को शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाकृअनुप – विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोडा के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल] पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा सहित विभिन्न जिलों के 30 किसानों ने भाग लिया और विभिन्न कृषि और कृषि व्यवसाय से संबंधित मुद्दों पर जानकारी प्राप्त करने में अपनी रुचि दिखाई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष कुमार सिंह] प्रियंका खाती और महेंद्र भिंडा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया जिनमें राज्य समन्वयक आई एफ एफ डी सी श्री देश दीपक यादव, फसल सुरक्षा प्रभाग के प्रमुख डॉ के के मिश्रा, फसल उत्पादन प्रभाग के प्रमुख एवं समन्वयक प्रशिक्षण डॉ बृज मोहन पांडे शामिल थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.