After Header-1

बस हादसे में अब तक 51 लोगों की मौत 

मध्य प्रदेश में  नहर में यात्रियों से भरी बस गिर गई थी। इस हादसे में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से मंगलवार को 47 लोगों के शव बरामद हुए थे, जबकि चार शव आज बरामद किये गये। सीधी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को सीधी जिला पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की।गौरतलब है कि मंगलवार को सुबह सीधी से 32 सीटर बस करीब 63 यात्रियों को लेकर सतना के लिए रवाना हुई थी। रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में सतना-सीधी स्टेट हाईवे पर छुहिया घाटी के पास बस हादसा हो गया। सूचना मिलने पर बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया गयाथा। मंगलवार को हादसे के बाद सुबह से देर रात तक राहत एवं रेक्स्यू ऑपरेशन चला, जिसमें 47 लोगों के शव बरामद कर लिए गये थे। इनमें 24 पुरुष और 21 महिलाएं तथा दो बच्चे शामिल थे। रात में अंधेरा होने के कारण सर्चिंग ऑपरेशन बंद कर दिया गया था, जिसे बुधवार सुबह 6 बजे फिर शुरू किया गया। इस दौरान चार लोगों के शव और बरामद किये गए। हादसे में प्रभावित यात्री सीधी, रीवा, सिंगरौली व सतना जिले के निवासी हैं। जबकि अभी तक बरामद हुए 51 शव के बाद भी 3 लोग अभी भी लापता है जिनके लिए भी सर्जिंग की जा रही है। बताया गया है कि लापता शवों की तलाश के लिए नहर में आज फुल फोर्स से पानी छोड़ा जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.