After Header-1

जंगल में मिली तीन लड़कियां, दो की मौत एक की हालत गंभीर

बबुरहा गांव में जानवरों के चारा लेने घर से निकलीं 3 किशोरियां खेत में अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। तीनों के हाथ-पैर बंधे हुए थे। किशोरियों को इस अवस्था में देख आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तीनों किशोरियों को उन्नाव के सीएचसी लेकर गई, जहां पर डॉक्टरों ने 2 किशोरियों को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य किशोरी को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट रैफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार उन्नाव के बबुरहा गांव में रहने वाली 17 वर्षीय, 13 वर्षीय व 16 वर्षीय किशोरियां देर शाम चारा लेने के लिए खेत गई हुई थीं, लेकिन जब काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने तीनों की छानबीन शुरू की तो तीनों एक ही दुपट्टे और चादर से बंधी अचेत अवस्था में पड़ी हुई थीं। घबराए परिजनों ने इसकी जानकारी उन्नाव पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने अचेत अवस्था में पड़ीं किशोरियों को तत्काल सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टरों ने 2 को मृत घोषित कर दिया और 1 को गंभीर हालत में कानपुर रैफर कर दिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में कई थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया है। पूरे मामले को लेकर एसपी उन्नाव का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.