After Header-1

उत्तराखंड क्रांति दल के मुख्यालय में हंगामा

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय कार्यालय में हंगामा हुआ और दोनों गुट आमने सामने आ गये। संगठन के नेताओं में मारपीट और गाली गलौज हुआ। यह देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।पुलिस ने शिव प्रसाद सेमवाल सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

कांशी सिंह ऐरी गुट ने शिवप्रसाद सेमवाल गुट को कार्यालय के अन्दर नहीं घुसने दिया। ऐरी गुट का कहना है कि शिव प्रसाद सेमवाल, टीएस कार्की, सुलोचना ईष्टवाल, अनुपम खत्री, राजेन्द्र पंत, संजय डोभाल आदि को पूर्व में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। गत दिवस इन्होंने पार्टी कार्यालय में कब्जा करने का प्रयास किया लेकिन ये सफल नहीं हो सके। शिवप्रसाद सेमवाल गुट सुबह से ही कार्यालय के बाहर डटा रहा तथा अन्दर घुसने का प्रयास करता रहा लेकिन उनको अन्दर नहीं घुसने दिया गया. इससे वहां पर हंगामा शुरू हो गया। दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी होती रही. इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गयी।

इस दौरान पुलिस  बल दोनों गुटों के बीच में रहकर शांति व्यवस्था बनाने का प्रयास करता रहा। दोपहर को जब मामला शांत होता दिखायी नहीं दिया तो पुलिस शिव प्रसाद सेमवाल सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस  लाइन ले गई।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.