लोकसभा चुनाव में पार्टी अपने दम पर लड़ेगी : एचडी देवगौड़ा

नयी दिल्ली।  2024 लोक सभा चुनाव से पहले जनता दल (सेक्युलर) के पार्टी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी जद (एस) आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी और न ही कांग्रेस गठबंधन में शामिल होगी। पार्टी चुनाव अपने दम पर ही लड़ेगी। देवगौड़ा का बयान उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी के सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जेडीएस और भाजपा के एकजुट होकर लड़ने के बयान के बाद आया है।  एक संवाददाता सम्मेलन में देवगौड़ा यह बात कही।

Karnataka के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा और जद (एस) सूबे की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं लेकिन वे सरकार को अस्थिर नहीं कर सकते। वे अपने राजनीतिक फायदे के लिए कुछ राजनीतिक रणनीति बना रहे हैं लेकिन कुछ भी काम नहीं आएगा। राज्य की सरकार मजबूत और स्थिर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.