झारखंड से आईएसआईएस का आतंकी गिरफ्तार, पाक खुफिया एजेंसी के संपर्क में था

नयी दिल्ली। झारखंड के लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित न्यू रोड से आईएसआईएस का आतंकी गिरफ्तार हुआ है। इंटेलिजेंस ब्यूरो, एनआईए और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर यह कार्रवाई की है। खुफिया एजेंसी आतंकवादी के संपर्क में आये लोगों के बारे में जांच पड़ताल कर रही है। सभी के बारे में साक्ष्य जुटाया जा रहा है। साथ ही लोहरदगा में कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार हुए आतंकी का नाम शहबाज है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में भी था।गिरफ्तार आतंकी के पास से पेन ड्राइव और कई आपत्तिजनक वीडियो सहित अन्य सामान भी बरामद किये गये हैं।

खुफिया एजेंसियां आईएसआईएस आतंकी संगठन के अन्य समर्थकों को भी गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। एनआईए, इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस की टीम ने आतंकी को पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर चली गयी है। खुफिया एजेंसियां इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यहां पर रहकर किस प्रकार की आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.