After Header-1

पूरी दुनिया के लिए कौशल का केंद्र बनेगा भारत

नयी दिल्ली। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता और इलेक्ट्राॅनिक्स एवं आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने विश्व युवा कौशल दिवस पर शनिवार को देश के युवाओं को पेशेवर हुनर के साथ सशक्त बनाने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नया भारत जल्द ही पूरी दुनिया के लिए कौशल का केंद्र बनेगा।
श्री राजीव चंद्रशेखर ने एक ट्वीट के जरिये कहा,‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा हमारे यंग इंडियंस (देश के युवाओं) को लगातार स्किलिंग, अपस्किलिंग और रीस्किलिंग के साथ भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने पर जोर दिया है।
उन्होंने कहा,‘‘विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर, हम प्रेशेवर कौशल के साथ भारत के युवाओं को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं जिससे नया भारत जल्द ही विश्व के लिए स्किल हब (कौशल का केंद्र) बन जाए।’
संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 में विश्व युवा कौशल दिवस की थीम ‘परिवर्तनकारी भविष्य के लिए शिक्षकों, प्रशिक्षकों और युवाओं को कुशल बनाना’ रखी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.