After Header-1

सीतारमण से मिले सीएम धामी, वित्तीय मुद्दों की बात

नयी दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नयी दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर राज्य से संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए 1774 करोड़ की धनराशि का वित्त पोषण केंद्र सरकार से विशेष सहायता के अन्तर्गत कराने का अनुरोध किया। साथ ही, उत्तराखंड की विशेष परिस्थितियों और सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए बाह्य सहायतित परियोजनाओं की ऋण राशि पर लगाई गई सीलिंग को हटाए जाने का भी अनुरोध किया।
धामी ने कहा कि देहरादून की बढ़ती हुई आबादी के कारण, पेयजल की मांग निरन्तर तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके दृष्टिगत व भविष्य में सतत पेयजल की सुविधा प्रदान करने के लिए गंगा नदी की सहायक नदी सॉंग नदी पर ‘सौंग बांध पेयजल परियोजना’ प्रस्तावित है। इसकी कुल लागत 2021 करोड़ रुपये है। इसके निर्माण से 150 एम.एल.डी. पेयजल ‘गुरुत्व’ के माध्यम से देहरादून नगर व इसके उपनगरीय क्षेत्रों की लगभग 10 लाख आबादी को पेयजल उपलब्ध होगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.