गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कार्यभार संभाल

देहरादून। विनय शंकर पांडे को गढ़वाल कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आज नवनियुक्त गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कार्यभार संभाल लिया । इस दौरान पर उन्होंने गढ़वाल क्षेत्र में होने वाली चारधाम और कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने की बात कही। साथ ही उन्होंने डीएम सौरभ गहरवार के इस्तीफे की खबर का खंडन भी किया।

विनय शंकर पांडे मौजूदा समय में मुख्यमंत्री धामी के सचिव भी हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी बताई। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता चारधाम यात्रा और कल से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा है। इसके साथ ही बरसात का मौसम भी चल रहा है तो कोई भी राजमार्ग बंद न हों, ये मुख्य प्राथमिकता रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.