एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान, कोसी नदी से शव बरामद

नैनीताल। रामनगर में कोसी नदी में डूबे व्यक्ति का सोमवार को शव बरामद कर लिया गया है। शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कल रविवार को रामनगर के पम्पापुरी के पास कोसी नदी में चोरपानी निवासी निहाल सिंह के कोसी नदी के तेज बहाव की चपेट में आने की सूचना मिली थी। वह तभी से लापता था।

एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

आपदा कंट्रोल रूम और एसडीआरएफ को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रामनगर के पास कोसी नदी में डूब गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश में जुट गई. एसडीआरएफ की सर्चिंग टीम को काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति का शव मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.