After Header-1

84 अफगान प्रवासियों को तुर्की तट से बचाया गया

अंकारा। तुर्की के उत्तर-पश्चिमी प्रांत कनाक्कले के तट पर एजियन सागर में अफगानिस्तान के कुल 84 अवैध प्रवासियों को बचाया गया। यह जानकारी तुर्की मीडिया ने सोमवार को दी। यूनान ने क्रमश: 37 और 47 शरणार्थियों वाली दो नौकाओं को कथित रूप से तुर्की के समुद्री क्षेत्र में छोड़ दिया था। बाद में तुर्की के तटरक्षक बलों को कनक्कल के तट पर शरणार्थियों के नौकाओं के बारे में दो अलग-अलग संकेत प्राप्त हुए जिसके बाद उन्हें बचाने के लिए गश्ती नौकाएं भेजी गई।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.