सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है मीर राजपूत कि तस्वीरें

मीरा राजपूत कपूर भले ही बॉलीवुड से सीधे तौर पर नहीं जुड़ी, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह वह चर्चा में हमेशा बनी रहती हैं. फैशन सेंस के मामले में भी मीरा किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. मीरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज के चलते अक्सर खबरों में छाई रहती हैं. मीरा बीते दिनों पति शाहिद कपूर के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गोवा गई थीं. जहां से उन्होंने अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. मीरा ने अब हाल ही में अपनी गोवा ट्रिप के दौरान की एक बोल्ड फोटोज शेयर की है, जो काफी चर्चा में है. मीरा राजपूत ब्लैक बिकिनी में एक स्विमिंग पूल के पास खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही है. मीरा राजपूत का यह अंदाज उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. लेकिन, इन सबके बाद भी मीरा राजपूत की फोटो से ज्यादा उनके कैप्शन की ज्यादा चर्चा हो रही है. दरअसल, मीरा राजपूत ने यह फोटो शेयर करते हुए बेहद मजेदार कैप्शन दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी बिकिनी बॉडी की तुलना एवाकाडो से कर डाली है.
‘बिकिनी बॉडी एवाकाडो की तरह होती है. जिसके तैयार होने का आप हमेशा इंतजार करते रहते हैं और इसे खराब होने में बस एक दिन लगता है.’ मीरा राजपूत का यह कैप्शन उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. हर कोई मीरा के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ किए जा रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.