After Header-1

हीटवेव प्रभावित राज्यों में केंद्रीय टीम भेजने का केन्द्र ने लिया फैसला

नई दिल्‍ली। देश के कई राज्यों में तेज गर्मी और लू से होने वाली मौतों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें हीटवेव प्रभावित राज्यों में केंद्रीय टीमें भेजने का फैसला किया। इसके अलावा केंद्र ने इन राज्यों को हर तरह से मदद का भरोसा भी दिया।

केंद्र सरकार हीटवेव प्रभावित राज्यों के संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बुधवार को अलग से एक बड़ी बैठक करने जा रही है। वहीं मंगलवार को मौसम विभाग (IMD), डिजास्टर मैनेजमेंट और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों की मदद के लिए कई फैसले किए।
हीटवेव की सबसे ज्यादा खबरें ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों से आ रही हैं। इन राज्यों के मंत्रियों और आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की उच्च स्तरीय बैठक होगी, जिससे कि हीटवेव को लेकर ठीक तरीके से एक्शन लिया जा सके और हीटस्ट्रोक से किसी की मौत ना हो।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.