After Header-1

बाल विवाह रोकने को लेकर जागरुकता बढ़े: ज्योतिरादित्य

 

नयी दिल्ली :  देश के विभिन्न हिस्सों में बाल विवाह की घटनाओं पर राज्यसभा में ज्योतिरादित्य  सिंधिया ने चिन्ता व्यक्त की।सिंधिया ने कहां की बाल विवाह  रोकथाम के लिए लोगों में जागरुकता बढाने और प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई  होनी चाहिए । सिं धिया ने शून्काल के दौरान सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि महाराष्ट्र , तेलंगना और कर्नाटक में बाल विवाह की घटनाएं रुकी नहीं है । इस संबंध में लोगों में जागरुकता बढ़ाने और प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई किये जाने की जरूरत है। राज्य स्तर पर बाल विवाह को लेकर मूल्यांकन करने तथा जिला स्तर पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान विद्यालय बंद हो गये हैं और बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है। इसके कारण बाल विवाह की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.