छात्र ने अपनी सहपाठी छात्र को मारी गोली, मौत

गौतमबुद्ध नगर। जिले के दादरी इलाके में स्थित शिव नादर यूनिवर्सिटी में बड़ी घटना घटी है। यहां एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्र को पहले गले लगाया और फिर लगातार उसे दो गोलियां मार दीं। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं छात्रा को गोली मारने के बाद छात्र ने खुद को भी गोली मार ली, उसे अस्पताल ले जाया गया है।

जहां भर्ती छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये पूरी घटना विश्वविद्यालय परिसर में हुई है। मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना में प्रयुक्त असलहे को अपने कब्जे में ले लिया है। पूरी घटना में एकतरफा प्यार की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। आरोपी छात्र अमरोहा का है ,जबकि मृतक छात्रा कानपुर की बताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.