मणिपुर : हिंसा प्रभावित इलाकों में सेना ने किया फ्लैग मार्च

मणिपुर में हिंसा भड़क जाने के बाद सेना द्वारा राज्य के हिंसा प्रभावित इलाकों में मार्च किये जाने की सूचना है। खबरों के अनुसार कल रात इंफाल, चुराचांदपुर और कांगपोकपी में आदिवासियों के मार्च के दौरान हिंसा भड़क गयी। हिंसा पर काबू पाने के लिए राज्य के 8 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

गैर-आदिवासी बहुल इंफाल पश्चिम, काकचिंग, थौबल, जिरिबाम और बिष्णुपुर जिलों और आदिवासी बहुल चुराचांदपुर, कांगपोकपी और तेंगनौपाल जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है। राज्य में 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गयी है।
हिंसा भड़कने का कारण कोर्ट का वह आदेश बताया जाता है, जिसमें गैर आदिवासी मेइतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिये जाने की बात कही गयी है। खबर है कि मणिपुर उच्च न्यायालय द्वारा पिछले माह राज्य सरकार को मेइतेई समुदाय द्वारा एसटी दर्जे की मांग पर चार सप्ताह के भीतर केंद्र को एक सिफारिश भेजने का आदेश दिया गया था।

यह बात आदिवासी समूहों को रास नहीं आयी. इसके विरोध में बुधवार को ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर (ATSUM) ने चुराचंदपुर जिले के तोरबंग इलाके में आदिवासी एकता मार्च का आयोजन किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.