भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घनाग्रस्त

भारतीय सेना का ALH ध्रुव हेलिकॉप्टर जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में वन क्षेत्र में दुर्घनाग्रस्त हो गया। खबर है कि हेलिकॉप्टर चिनाब नदी में गिर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना मारवाह इलाके में हुई।
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भारतीय सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। कहा कि रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जहां ये हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, वो किश्तवाड़ का काफी दुर्गम इलाका है। यहां दो-तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही थी।

बताया जा रहा कि इस हेलिकॉप्टर में दो पायलट और एक कमांडिंग अफसर सवार थे। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कमांडिंग ऑफिसर पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोटें आयी हैं, उन्हें इलाज ले जाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.