After Header-1

सम्राट चौधरी की टिप्पणी पर नीतीश कुमार का पलटवार, कहा- ‘‘बुद्धिहीन’’ हो गए हैं भाजपा के नेता

पटना। भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा अगले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी को ‘मिट्टी में मिला देने’ की टिप्पणी किए जाने के एक दिन बाद कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘‘बुद्धिहीन’’ हो गए हैं। पत्रकारों ने जनता दल (यूनाइटेड) के नेता कुमार से सम्राट चौधरी की टिप्पणी को लेकर सवाल किया जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘कुमार को उनके विश्वासघात के लिए मिट्टी में मिला देंगे।

कुमार ने कहा,‘‘वे (भाजपा नेता) बुद्धिहीन लोग हैं। उन्हें (सम्राट चौधरी) बता दीजिए कि जो उन्होंने कहा है वे करें। मैंने अपने पूरे राजनीतिक करियर में कभी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है। कोई भी संवेदनशील नेता ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करेगा। मैंने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भी काम किया है और उनके प्रति अगाध सम्मान है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पद की अपनी महत्वकांक्षा को ‘‘पूरा’’ करने के लिए भाजपा की पीठ में ‘‘छुरा घोंपकर’’ लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से हाथ मिला लिया। उन्होंने कहा था, ‘‘भाजपा की मदद से नीतीश कुमार पांच बार मुख्यमंत्री बने। अब जद-यू धूल फांकेगा …भाजपा नीतीश कुमार को 2024 के लोकसभा चुनाव और वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में मिट्टी में मिला देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.