केसीआर सरकार पर अमित शाह ने साधा निशाना

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय तेलंगाना के दौरे पर पहुंचे। शाह ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए केसीआर सरकार पर जमकर निशाना साधा। गृह मंत्री ने कहा कि भ्रष्ट बीआरएस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई तब तक नहीं रुकेगी जब तक आप (चंद्रशेखर राव) सत्ता से बाहर नहीं हो जाते। शाह ने कहा कि तेलंगाना में पुलिस व्यवस्था का पूरी तरह से राजनीतिकरण हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.