After Header-1

डिब्रूगढ़ जेल पहुंचा अमृतपाल, कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष कोठरी में रखा गया

नयी दिल्ली। पंजाब से अमृतपाल सिंह को लेकर एक विशेष विमान रविवार को असम के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पहुंचा, जहां से खालिस्तान समर्थक अलगाववादी को केंद्रीय कारागार ले जाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘ बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच एक काफिला अमृतपाल को लेकर जेल पहुंचा। उसे बठिंडा से अपराह्न करीब दो बजकर 20 मिनट पर डिब्रूगढ़ हवाई अड्डा लाया गया।अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष कोठरी में रखा गया है। असम पुलिस के जवानों के साथ पंजाब पुलिस की एक टीम जेल में मौजूद है।’’ असम पुलिस ने अभी तक घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय जेल में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.