अब्दुल कवि ने लखनऊ CBI कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

लखनऊ। राजू पाल हत्याकांड मामले में फरार चल रहे 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश अब्दुल कवि ने लखनऊ में CBI कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण किया है।

पुलिस अब्दुल को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी। मगर वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो रहा था। बीते 3 मार्च को पुलिस ने अब्दुल के घर में छापेमारी की थी।

इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए थे। इसके आरोप में उसके भाई कादिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कादिर के मोबाइल में अतीक के बेटे अली के साथ फोटो मिली थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.