After Header-1

कश्मीर में दूसरे राज्यों के निवासी कितने जमीन खरीदी है, नित्यानंद राय ने दि जानकारी

जम्मू। संसद में प्रश्नकाल के दौरान सवाल पूछा गया कि कश्मीर में दूसरे राज्यों के निवासी कितने जमीन खरीदी है। इस सवाल का लिखित जवाब सरकार ने राज्यसभा में दिया।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने इस सवाल के लिखित जवाब में ये जानकारी दी है कि पिछले तीन साल में जम्मू और कश्मीर में 185 लोगों ने जमीन खरीदी है जो इस केंद्र शासित प्रदेश के निवासी नहीं थे। उन्होंने राज्यसभा में ये भी जानकारी दी है कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में किसी भी दूसरे प्रदेश के निवासी ने जमीन नहीं खरीदी है।

गृह राज्यमंत्री ने अपने लिखित जवाब में कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से जो सूचना उपलब्ध कराई गई है, उसके मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश से बाहर के यानी दूसरे राज्यों के रहने वाले कुल 185 लोगों ने यहां जमीन खरीदी है। उन्होंने राज्यसभा को ये भी बताया है कि ये जानकारी साल 2020, 2021 और 2022 की है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.