After Header-1

मुलायम सिंह को मिला मरणोपरांत पद्म विभूषण, अखिलेश ने लिया सम्मान

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव को मरणोपरान्त पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके बेटे अखिलेश यादव ने लिया।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह सम्मान प्राप्त किया। लंबी बीमारी के बाद पिछले साल अक्टूबर में मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था।

बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संख्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। उनमें दिवंगत मुलायम सिंह यादव का नाम भी शामिल था. इसके बाद सपा के नेताओं ने मांग की थी कि मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न सम्मान मिलना चाहिए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.