After Header-1

ब्लू स्टार ने लाँच किया किफायती रूम एसी

नयी दिल्ली। घरेलू इलेक्ट्राॅिनिक उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी ब्लू स्टार लिमिटेड ने आज भारतीय बाजार में मेक इन इंडिया किफायती रूम एसी की नयी रेंज पेश करने की घोषणा की। कंपनी के प्रबंध निदेशक बी तियागरंजन ने आज यहां इस नयी रेंज को लाँच करते हुये कहा कि इस किफायती रेंज के साथ ही फ्लैगशिप प्रीमियम रेंज भी शामिल है।

कंपनी ने हर ग्राहक वर्ग की जरूरतों को पूरा करने के लिए इंवर्टर , फिक्स्ड स्पीड और बिंडो एसी जैसे अलग अलग मॉडल में और अलग अलग मूल्य के लगभग 75 मॉडल लाँच किये हैं।
उन्होंने कहा कि नयी रेंज की शुरूआती कीमत 29990 रुपये है और नयी रेंज में 0.8 टन से लेकर दो टन तक की विभिन्न कूलिंग क्षमता वाले थ्री स्टार, फॉर स्टार और फाइव स्टार इंवर्टर स्प्लिट एसी शामिल है। उन्होंने इन एसी में पर्यावरण के अनुकूल रेफ्रिजरेंट आर 32 का इस्तेमाल किया गया है।
उन्होंने कहा कि ब्लू स्टार आत्मनिर्भर भारत अभियान का समर्थक है और उसने अपनी सहायक कंपनी ब्लू स्टार क्लाइमेटटेक लिमिटेड के माध्यम से श्री सिटी में अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र लगाया है। इस संयंत्र में जनवरी 2023 में उत्पादन शुरू हुआ है। कंपनी ने अब तक परियोजना के लिए लगभग 350 करोड़ रुपये का निवेश किया है और अगले कुछ वर्षाें में कुल 550 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.