After Header-1

वार्सू झील का होगा चहुंमुखी विकास : विनिता रावत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद के विकास खंड भटवाड़ी ब्लाक   प्रमुख  विनिता रावत ने शनिवार  को कहा कि वार्सू झील को बहुत जल्द ही पूरी तरह से विकसित किया जाएगा।

विनिता रावत ने सीएमबीएडीपी योजना के अंतर्गत वार्सू झील में 20,000 ट्राउट मत्स्य बीज के संचय के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि वार्सू झील दयारा वुग्याल के ट्रेकिंग रूट में पड़ता है। इस वजह से इस झील का काफी महत्व है।

उन्होंने कहा कि इस झील में ट्राउट मत्स्य आखेट के जरिए पर्यटकों को लुभाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटक यहां रूककर मत्स्य क्रीड़ा का आनंद भी उठा सकते हैं। इससे स्थानीय लोगों को भी काफी फायदा होगा।

ब्लाक प्रमुख विनिता रावत ने कहा कि इस क्रम में झील के अंदर वोट संचालन की योजना भी बनाई जा रही है। पर्यटक यहां बोटिंग का आनंद भी उठा सकते हैं।

इस खाास मौके पर ग्राम प्रधान देविन्ता रावत,सहायक निदेशक मत्स्य यूपी  सिंह ,बिरेंद्र दत्त कुकरेती , प्रवेंद्र रावत  सहित  काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.