After Header-1

आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को अग्निपथ योजना में मिलेगी प्राथमिकता

देहरादून । भारतीय सेना की प्रतिष्ठित योजना अग्निपथ में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) उत्तीर्ण छात्रों को तकनीकी श्रेणी में अग्निवीर के रूप में भर्ती में प्राथमिकता दिये जाने का प्रावधान किया गया है। इस संबंध में उत्तराखंड के सचिव विजय कुमार यादव ने मंगलवार को बताया कि मेजर जनरल मनोज तिवारी, मुख्यालय भर्ती कार्यालय, लखनऊ द्वारा जारी परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि अग्निवीर के रूप में भर्ती में 10वीं पास एवं द्विवर्षीय आईटीआई उत्तीर्ण को 20 अंक, 10वीं पास एवं दो/तीन वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण को 30 अंक, 12वीं पास एवं एक वर्षीय आईटीआई उत्तीर्ण को 30 अंक, 12वीं पास एवं द्विवर्षीय आईटीआई पास को 40 अंक तथा 12वीं पास एवं डिप्लोमा धारक को 50 अंक का बोनस दिया जायेगा।

यादव ने बताया कि इस परिप्रेक्ष्य में राज्य के आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवारों को उनकी शैक्षिक योग्यता साथ आईटीआई उत्तीर्ण डिप्लोमा के आधार पर विभिन्न अंकों का वर्गीकरण कर अग्निवीर हेतु भर्ती में अतिरिक्त लाभ दिये जाने का उल्लेख किया गया है। जिससे राज्य के आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवारों को तकनीक क्षेत्र में रोजगार के साथ-साथ प्रतिष्ठित अग्निपथ योजना के माध्यम से देश की सेवा करने का सुअवसर भी प्राप्त हो सकेगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.