ऑटो चालक व उसके दोस्त ने किया महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

हरियाणा के रेवाड़ी में पांच फरवरी की रात्रि भिवाड़ी के ग्रामीण क्षेत्र की महिला के साथ ऑटो चालक व उसके दोस्त ने सामूहिक बलात्कार किया । पुलिस ने बताया कि जिला अलवर के शहरी क्षेत्र निवासी एक महिला 5 फरवरी की रात अपने पति के साथ चंडीगढ़ से रेवाड़ी पहुंची थीं। इसके बाद पति-पत्नी बस स्टैण्ड के पास से एक ऑटो में सवार हो गए। ऑटो में चालक के साथ एक अन्य युवक भी था। दंपती को साधन नहीं मिलने पर चालक ने उन्हें ऑटो से ही उनके गंतव्य तक छोडऩे की बात कही, लेकिन चालक ऑटो को उनके गंतव्य की ओर ले जाने के बजाय उन्हें सुनसान जगह ले गया। दंपती ने उनसे गलत रास्ते पर जाने का कारण पूछा तो चालक व उसके साथी ने उन्हें चुप रहने की धमकी दी और पति को ऑटो में ही दबोच लिया।इसके बाद चालक व उसके दोस्त ने बारी-बारी से पति के सामने ही उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया। रात 12 बजे उन्होंने दोनों को वापस रेवाड़ी जिले के शहरी क्षेत्र में छोड़ फरार हो गए। जाते-जाते वे पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे गए। भयभीत व सहमे दंपती ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू किए है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.