जी-20 : भाजपा ने तीन सदस्य काॅआर्डिनेशन कमेटी का किया गठन

अमृतसर। अमृतसर में आयोजित हो रहे जी-20 सम्मेलन के लिए भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा तीन सदस्य काॅआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजकुमार वेरका, डॉ जगमोहन सिंह राजू पूर्व आईएएस तथा पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक नियुक्त किया गया है।

डॉ जगमोहन सिंह राजू को उनके पिछले कार्यक्षेत्र को देखते हुए इस कमेटी में विशेषज्ञ के रूप में अतिरिक्त जिम्मेवारी सौंपी गई है। डॉ राजकुमार वेरका ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि यह पहली बार देखने को मिला है कि भारत के किसी प्रधानमंत्री ने विश्व में भारत और पंजाब का सर गर्व से ऊंचा किया हो। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को इतना बड़ा सम्मान दिलवाया है।
अमृतसर में जी-20 सम्मेलन 15 से लेकर 17 मार्च तक एजुकेशन पर 19 और 20 मार्च को श्रमिकों के उत्थान व उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने हेतु 20 देशों के राजनेताओं में विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। वेरका ने कहा कि पहले के प्रधानमंत्री और अन्य देशों के राजनेता अमेरिका, रूस, जापान जैसे उन्नत देशों में जाकर वहां अपने देशों को चलाने के लिए मंत्रणा करते थे, और उनसे लाइन आफ एक्शन लेते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सटीक नेतृत्व के कारण विश्व भर की सभी सड़कें हमारी राजधानी दिल्ली में आकर खत्म होती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.