After Header-1

लोकसभा चुनाव में मोदी को नुकसान होगा

भोपाल। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी से डरते हैं और उन्हें (मोदी को) 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में नुकसान होगा।

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा देश में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदीजी आप से डरते हैं क्योंकि हमने गुजरात (विधानसभा चुनाव) में जिस तरह का प्रदर्शन किया है और जिस तरह से लोगों ने हमारा समर्थन किया, वह जैसे शेर को उसकी मांद में चुनौती देना है…।’’

पिछले साल के गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 सदस्यीय सदन में रिकॉर्ड 156 सीटें जीती थीं। आप ने पांच सीटों और करीब 13 प्रतिशत वोट शेयर के साथ राज्य में अपना खाता खोला।

मध्यप्रदेश में अपना जनाधार बढ़ाने के आप के प्रयासों के बीच केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करने के लिए यहां पहुंचे।
पार्टी ने हाल ही में घोषणा की है कि वह इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने 45 साल तक राज्य में शासन किया जबकि भाजपा करीब 30 साल तक सत्ता में रही।

उन्होंने कहा कि लोग इन दोनों दलों से तंग आ चुके हैं क्योंकि इन्होंने जनता के लिए कुछ नहीं हुआ। केजरीवाल ने कहा, ‘‘अब आम आदमी पार्टी उनके लिए एक विकल्प है।’’ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मोदी को इस बार संसदीय चुनाव में नुकसान होगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.