लालू , राबड़ी , मीसा अन्य को समन जारी

नयीदिल्ली। राउज एवन्यू कोर्ट ने सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए जमीन के बदले नौकरी देने के घोटाले के मामले में आरोपी पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव , उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत अन्य को समन जारी किया है।

इस मामले में कोर्ट ने 15 मार्च को सभी आरोपियों को पेश होने का आदेश दिया है। चार्जशीट में सीबीआई ने लालू प्रसाद के अलावा राबड़ी देवी और 14 अन्य को आरोपी बनाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.